February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान में 1 करोड़ लोगों से सुझाव एकत्र करने लक्ष्य – किरण देव

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गारंटी हो रही पूरी, भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है – किरण देव

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की पत्रवार्ता


त्रिनेत्र टाइम्स जगदलपुर    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलायेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी को नड्डा को समर्पित करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन का असीम विश्वास विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला है, लोकसभा चुनाव में जनता का संपूर्ण विश्वास भाजपा के साथ बना रहेगा।

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र के लिये सुझाव अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ प्रदेश में कर रही है। इसके पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 26 फरवरी को इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर की है।भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के माध्यम से आम लोगों से सुझाव एकत्रित करने के इस अभियान के तहत 1 करोड़ लोगों से सुझाव एकत्र करने के लक्ष्य के साथ अभियान में जुट गयी है। भाजपा हमेशा से जनजुडा़व जनसंवाद व जनता से सतत संपर्क पर विश्वास रखती है। आगामी 15 मार्च तक जनता से संवाद कर उनके अमूल्य सुझाव एकत्रित करने जनसंपर्क गतिविधियों पूरी की जायेंगी। जिसमें कीहोर्ट मिलन व संवाद, घर-घर जनसंपर्क, प्रकोष्ठों के माध्यम जिलास्तरीय गोष्ठी व विधानसभा स्तर पर छोटी छोटी बैठकों के ज़रिये सुझाव एकत्रित किये जायेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि डिजिटल माध्यम से भी आमजन के सुझाव मांगे जा रहे हैं। जिसके तहत नमो एप्प से जुड़ कर, मोबाईल नंबर 9090902024 में मिस्ड काल करके एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं। देशभर में 500 एलईडी प्रचार वाहनों के माध्यम से जनता के मध्य जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्रों में एलईडी प्रचार वाहनों के जरिये पहुंचा जायेगा। इसके अतिरिक्त समूचे देश में 6 हज़ार सुझाव पेटी का उपयोग करते हुये भी आम जनता के सुझाव एकत्रित किये जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्र का सतत विकास व देशवासियों की सेवा का लक्ष्य लेकर भाजपा कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गारंटी पूरी जा रही है। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पर तेजी से काम हो रहा है। मातृशक्तियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के वादे को पूर्ण रूप देने के लिये महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में साकार हो रही है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा भी करती है।

पत्रवार्ता में पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी,कमलचंद भंजदेव, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, तेजपाल शर्मा भी उपस्थित थे
________________

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.