February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पार्षद धरम निर्मले ने विद्यार्थीयो को परोसा स्वादिष्ट भोजन
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोरबा टाउन में न्योता भोज का आयोजन किया गया। शाला प्रबंधन विकास समिति और कांग्रेस नेता व वार्ड पार्षद धरम निर्मले के सहयोग से बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया।साथ ही फल का वितरण भी किया गया।
प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ में न्यौता भोज के नाम से लागू किया गया हैं। इसमें कोई भी इच्छुक दानदाता अपनी ओर से बच्चों को मध्यान्ह भोजन के समय इस तरह से पूरक आहार के रूप में पौष्टिक भोजन प्रदान कर सकते हैं। इसके तहत पीएम श्री शासकीय शाला कोरबा में शाला प्रबंधन विकास समिति और वार्ड 6 पार्षद धरम निर्मले के नेतृत्व में बच्चों को गर्म और स्वादिष्ट भोजन कराया गया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थीयो और पार्षद निर्मले ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी इंदु अग्रवाल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल, बीआरसी आर.डी. केशकर, बीआरसी ग्रामीण अनिल रात्रे, प्रधान पाठिका वर्षा मिश्रा, सीएसी विपिन यादव, शाला विकास समिति की अध्यक्ष पार्वती राठौर, अशोक श्रीवास के अलावा शिक्षक व समिति के सदस्य उपस्थित थे।
पार्षद धरम निर्मले ने कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.