February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    ***  भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में कोरबा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे का भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद प्रथम कटघोरा आगमन हुआ। मंडल अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे के नेतृत्व में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कटघोरा चौक में कार्यकर्ताओं के जय श्री राम उद्घोष से पूरा नगर गुंज उठा। सुश्री सरोज पांडेय ने इस अवसर पर कहा की लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को अबकी बार 400 से अधिक सीट देश की जनता ने देने का मन बना लिया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विकास की बड़ी संभावना है। कोरबा के युवाओं को रोजगार के लिए नए प्रोडक्शन यूनिट एवं मल्टीनेशनल कंपनियों का प्रोडक्शन यूनिट लगाने हेतु आगामी दिनों में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष धनु दुबे, महामंत्री राजेंद्र टंडन, मंडल मंत्री मनोज नायडू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चिन्टु राजपाल, अभिषेक गर्ग, टीकम पाल, मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनौदिया, भाजपा नेता चिन्टु अग्रवाल, डाकेश्वर शुक्ला, राजेन टंडन, लकी गुप्ता, विरेन्द्र मोहन कश्यप, रूपेश डिक्सेना, अनुराग दुहरानी, समजीत सिंह, अर्चना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, ललीता डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, मनोज दुबे, अजय दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.