February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल  भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प सुझाव अभियान की शुरुवात दंतेवाड़ा जिला द्वारा आज की जा रही है,इस संदर्भ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए देश भर से 1 करोड़ से ज्यादा लोगो के सुझाव लिए जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है की भाजपा की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित सरकार है। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है और देश की जनता इनका लाभ भी ले रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जोरशोर से तैयारियों में जुट गई है।अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। श्री अटामी ने बताया कि सम्मेलन में समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है, प्रत्येक बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना है, बूथ में 10 दीवार लेखन करना है। जगह-जगह चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं के बारे में जनता से चर्चा करनी है। यह अभियान 3 मार्च से शुरू होकर आगामी लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.