July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* खीर-पूड़ी खाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कराहट
त्रिनेत्र टाईम्स  कोरबा  केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई तिथि भोजन कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में न्यौता भोजन का नाम दिया गया है। जिसके तहत सरकारी स्कूल के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ चुका है। पालक अब स्वस्फूर्त विद्यालय पहुंचकर प्रत्येक कार्यक्रमों में सामुदायिक सहभागिता को साकार कर रहे हैं। इसी बीच शासन ने महत्वाकांक्षी स्वेच्छिक न्योता भोजन आगाज कर चमत्कार कर दिया है।

कोरबा जिला कलेक्टर अजीत बसंत के मार्गदर्शन में विकासखंड कटघोरा अंतर्गत प्राथमिक शाला नवागांव में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक ब्रम्ह प्रकाश कश्यप, चन्द्रकला कश्यप, कटघोरा बीईओ ईश्वर प्रसाद कश्यप एवं बीआरसी बी.आर. साहू द्वारा भोजन सामग्री एवं खीर, पुड़ी, बिस्किट, मिक्चर, फल की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में शिक्षक नवागांव प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कला राम चौहान, सीएससी समीम खान, शिक्षक संजय चन्द्रा, पत्रकार अजय धनोदिया, शशिकांत डिक्सेना, शारदा पाल, शिव प्रसाद गुप्ता, सरिता, महिला समूह की अध्यक्ष शांता बाई, संतोषी यादव तथा गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.