February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

Trinetra Times कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय (केसीसी) में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई *(शालोंम)* श्री राजेश अग्रवाल डायरेक्टर कोरबा कंप्यूटर कॉलेज शिक्षको, छात्रों,अभिभावक,मीडियाकर्मी एवं जनसमूह की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम की भव्य शुरुआत परंपरागत सरस्वती एवं गणेश वंदना के साथ हुई सरस्वती वंदना गायन प्रिया एवं सुनिधि पीजीडीसीए की छात्राओं द्वारा की गई, छात्रों के उद्भवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक खेलों के साथ छात्रों का मनोरंजन किया गया इस अवसर पर वाणिज्य छात्रों को मजेदार उपाधियो से उनका सम्मान किया गया,तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भी दिया गया,तत्पश्चात बंगाली नृत्य डीसीए की छात्राएं निशा,सुमन, कुमादिनी,प्रीति ,साधना, मनोरमा द्वारा प्रस्तुत किया गया(सभी अपलक निहारत रहे) कार्यक्रम की अगली कड़ी में बॉलीवुड नृत्य बीसीए प्रथम से तान्या,जीनत, मनीष राकेश ,विजेंद्र द्वारा प्रस्तुत किया गया, तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही, गुजरात की वेशभूषा से सुसज्जित गुजराती नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति बीबीए/बीकॉम की छात्राएं मालविका,स्वस्तिका, राइमा ने दी (लग रहा था हम गुजरात में आ गए हैं) विदाई समारोह के अगले चरण में मुख्य अतिथियों द्वारा गत वर्ष में विश्वविद्यालय परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर्ताओं को शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,
कार्यक्रम की अगली कड़ी में पीजीडीसीए से प्रिया और सुनिधि द्वारा मेलोडी गीत का गायन किया ,सभी ने बहुत ही प्रशंसा की जिसमें आकर्षक परिधान एवं उनकी अभिवृत्ति झलक रही थी उपस्थित अतिथियों जनसमूहो ने छात्रों के द्वारा की गई प्रस्तुति की सराहना की, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया एवं आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम *शालोम* अविस्मरणीय मंच संचालन बीसीए प्रथम से तरूण एवं जीनत,सोनम एवं तान्या ने की, बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने तीन वर्ष के शिक्षा काल के अनुभव कॉलेज के प्रथम दिन और अंतिम दिन पर अपने विचार प्रस्तुत किए महाविद्यालय के प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि हम अपने जूनियर छात्र-छात्राओं से यही कहेंगे कि वे प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित हो और पढ़ाई पर ध्यान दें हर दिन हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है अच्छे नंबर आत्मविश्वास और हमारा सारा विकास हमारी उपस्थिति पर निर्भर करता है हमारी सफलता में हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है,कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल जी ने अपने उदबोधन में अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत अनुशासन एवं ज्ञान ही सफलता का एकमात्र माध्यम है एवं अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियो कि प्रसंशा की,महाविद्यालय के निर्देशक ने सभी शिक्षक गणों लता साहू , कपीश कबीर, बालीदास महंत,शहजादी सिद्दीकी, सुरभि कुंडू, रीना लहरे, श्रद्धा खूंटे,राजू सिंह की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.