कोरबा मादक पदार्थ का अवैध कारोबार करने के आरोप में 1 युवक गिरफ्तार







* युवक से मादक पदार्थ (गांजा) जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ था।मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली की बुधवारी बाजार कोरबा के पास मादक पदार्थ रखकर अवैध रुप से बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसइबी उप निरीक्षक विनोद खाण्डे हमराह सउनि महिपाल सिंह आरक्षक देवनारायण कुर्रे के मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक मौके पर जाकर करने पर कथित आरोपी द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 500 ग्राम रखकर बिक्री करना पाया गया जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत वजह सबूत में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा कथित आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कथित आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।





