February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

0 नई दावेदार पाटले पर भरोसा
त्रिनेत्र टाइम्स   जांजगीर-चांपा जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा से नए महिला प्रत्याशी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुनीता पाटले, कमलेश जांगड़े, कमला पाटले चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं। तीनों दावेदारों में नई दावेदार सुनीता पाटले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है।
जांजगीर लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आने के बाद से ही यहां भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी यहां एक बार फिर से महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने को लेकर आतुर है। इस बीच भाजपा के पूर्व सांसद कमला पाटले दावेदारों में शामिल हैं। उनकी दो पारी की कार्यकाल में कमला पाटले यहां के लोगों के दिलों में अपनी वो साख नहीं बना पाई कि भाजपा उन्हें फिर से तीसरी पारी के लिए मैदान में उतार सके। उनकी बहू ने ही महिला आयोग में आकर उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिसकी सुनवाई भी चल रही है। वहीं इस लोकसभा क्षेत्र की दूसरी दावेदार सक्ती विधानसभा से कमलेश जांगड़े हैं। कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। एक बार वे जिला पंचायत का चुनाव हार चुकी हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की जनता में उसे कम पसंद कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले को लेकर काफी उत्साह लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। लोग उन्हें हाथो-हाथ उठा रहे हैं और लोगों की पसंद पर वे खरी उतर रही हैं।
0 खरी उतर सकती हैं सुनीता
जांजगीर लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। नए और महिला प्रत्याशी को लेकर भारतीय जनता पार्टी यहां दांव खेल सकती है। इस दांव में सुनीता पाटले पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं जबकि कमलेश जांगड़े लोकसभा के लिए नई तो होंगी पर वे जिला पंचायत का चुनाव हार गई थीं इससे पार्टी उन पर कैसे भरोसा कर सकती है। क्षेत्र की जनता नये और महिला प्रत्याशी सुनीता पाटले को लेकर आश्वस्त हैं कि वे भाजपा से मतदाताओं की पसंद पर खरी उतर सकती हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.