July 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

0 2 मार्च को भव्य आयोजन में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा। मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर, दुरपा में 2 मार्च को शहनाई गूंजेगी। मंदिर के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नमन पाण्डेय के द्वारा नम: सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम बार आयोजित होने जा रहे विवाह आयोजन के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल 31 जोड़ों का पंजीयन विवाह के लिए किया गया है। 2 मार्च 2024, शनिवार को समारोहपूर्वक आयोजन में विधि-विधान से 31 जोड़ों को विवाह के बंधन में आबद्ध किया जाएगा।

इस अवसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन रखा गया है। नम: सामूहिक विवाह आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। आयोजक नमन पाण्डेय ने बताया कि नवदंपत्तियों को उपहार सामाग्रियां भी भेंट की जाएंगी। उन्होंने इस पुनीत आयोजन में नगर व जिला वासियों को आमंत्रित किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.