February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* 14 प्रकरणों में 615 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब जप्त
* 14 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही
* 66 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही
*74 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  पुलिस महािनरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग की गयी। इसी कड़ी में 26 फरवरी को थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध कार्यो पर कार्यवाही की गयी।
कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 14 प्रकरणों में कुल 615 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को जप्त करते हुए कुल 14 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोिलंग के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आम जगह पर मादक पदार्थो का सेवन करते हए मिलने पर 66 लोगों के विरुद्ध 36 (च) के तहत कार्यवाही की गयी।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग कर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। लगातार हो रहे दुर्घटना में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप, ट्रक एवं ट्रेलर की जांच की गयी।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वाले 20 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। पुलिस दल के द्वारा आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.