February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* बालको इलेवन के ज्योतिष सिन्हा ने 29 गेंद पर बनाये 98 रन
* स्वास्थ्य विभाग इलेवन से डॉ. सुमित ने अपनी टीम के लिए खेली शानदार पारी खेली
* मेयर इलेवन से मकसूद खान ने बनाये 78 रन
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल के घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के चौथे लगातार तीन मैच खेले गए।
पहला मैच शाम 04.00 बजे बालको इलेवन और सीएसईबी पश्चिम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें प्रतियोगता में इस वर्ष का सर्वाधिक स्कोर 206/4 रन बालको इलेवन की टीम ने बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसईबी पश्चिम इलेवन की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर महज 119 रन ही बना सकी। इस तरह मैच बालको इलेवन ने 87 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बालको इलेवन के ज्योतिष सिन्हा चुने गए, उन्होंने 29 गेंद पर 14 छक्के और 2 चौके की मदद से 98 रन बनाए।
दूसरा मैच शाम 06.00 बजे स्वास्थ्य विभाग इलेवन और वन विकास निगम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 178/6 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन विकास निगम इलेवन की टीम निर्धारित ओवर तक मैच खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी। इस तरह स्वास्थ्य विभाग इलेवन ने मैच जीत लिया, जिसमें मैन ऑफ द मैच डॉ. सुमित को चुना गया।
तीसरा मैच रात 08.00 बजे मेयर इलेवन और कलेक्टर इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कलेक्टर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। मेयर इलेवन टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की। जिससे 10वें ओवर में टीम ने लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मेयर इलेवन टीम के मकसूद खान रहे, जिन्होंने 25 गेंद में तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.