July 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* वीडियो कांफ्रेंसिंग से विभिन्न कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रेल सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इनमें कोरबा रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। स्टेशन के कायाकल्प के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कराए जाने वाले कायों में अब तेजी आएगी, क्योंकि जिले का रेलवे स्टेशन भी अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है।
इसका लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा 26 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। कोरबा के लिए दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के उपमुख्य सिगनल्स टेलीकॉम अभियंता अभिनव कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। जिनके नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही है। इस आयोजन से यह माना जा रहा है कि कोरबा शहरी क्षेत्र के लिए प्रस्तावित अंडर ब्रिज व रोड अंडरब्रिज निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलामपुर के कामर्शियल विकास द्वारा आयोजन में शामिल होने के लिए अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। कोरबा रेलवे स्टेशन में होने वाले कार्यक्रम के लिए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, प्रदेश के श्रम व उद्योग मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, महापौर राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर अजीत वसंत आदि शामिल होंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.