February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा खदान के बैरियर के समीप अलसुबह लगभग 4 बजे एक खड़ी ट्रेलर में एकाएक आग लग गई। यह हादसा कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक से कुसमुंडा खदान प्रवेश करने वाले मार्ग पर 5 नंबर बैरियर के बाहर होना बताया जा रहा हैं।देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और थोड़ी ही देर में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जल का राख हो गया। केवल लोहे और टीन का ढांचा शेष रह गया।
ट्रेलर चालक ने बताया कि खाली गाड़ी लेकर कोयला लोड करने देर रात पहुंचा था। तड़के सुबह लगभग 4 बजे लोडिंग के लिए ट्रक कतार में खड़ी हुई थी। वह कुसमुंडा खदान में कोयला लदान के लिए प्रवेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।
उसने जानकारी देते हुए बताया की इसी दौरान ट्रेलर केबिन में शॉर्ट सर्किट हुआ जिस वजह से आग लग गई। वाहन में आग लगने के बाद कुछ समझ आता उससे पहले ही वाहन धू-धू कर जलने लगा। वाहन चालक का कहना है कि आग बुझाने के लिए मदद बुलानी चाही, पर आगे पीछे चारों तरफ ट्रेलरों की कतार लगी हुई थी, ऐसे में मदद मौके पर नहीं पहुंच पाती। इस वजह से ट्रेलर जलता रहा।
ट्रेलर चालक का कहना है कि आग लगने की सूचना उसने फायर ब्रिगेड और 112 को भी दी, लेकिन कोयला लोड करने की होड़ में खदान के अंदर वाहन बेतरतीब खड़ी थे। इसके चलते फायर ब्रिगेड वहां तक नहीं पहुंच सकी और वाहन जलता रहा। इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.