February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एएसआई राकेश गुप्ता और सीएसईबी के क्वाटर के बाद चोरों ने तीसरे घर को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल ले उड़े। प्रार्थी भागवत प्रवास केंवट ने बताया कि वो अपना पक्का मकान बना रहा है। जिसकी ढलाई का काम चल रहा है। इसलिए पड़ोस में रहने वाले एक एसईसीएल कर्मी का घर खाली था। जहां सामान ले जाकर परिवार के साथ रहने लगे। सुबह दोनों काम पर चले गए और बच्चा स्कूल चला गया। इसी दौरान दिनदहाड़े नकटीखार में सुने मकान की दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे। आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम ले भागे। साथ ही ड्रम बाल्टी और ड्रिल मशीन भी ले गए हैं। पुलिस विवेचना जारी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.