July 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में अंचल के टी.पी. नगर चौक से सुनालिया चौक तक दुकान संचालकों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को एएसआई मनोज राठौर और नगर निगम उड़ान दस्ता प्रभारी योगेश राठौर के नेतृत्व व सीएसईबी चौकी के स्टाफ सुधांशु शर्मा, 3 कांस्टेबल कोतवाली के स्टाफ की संयुक्त टीम ने हटाया।
उक्त कार्यवाही लगभग चार घंटे तक चली। इस कार्यवाही में करीब 50 से अधिक दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और दुकान संचालकों को चेतावनी दी गई। अतिक्रमित सामान को नगर पालिका के वाहन में जप्त कर ले जाया गया।
एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे से नगर पालिका अमले के साथ कार्यवाही शुरु की गई। जो करीब साढ़े तीन बजे तक चली। इस दौरान टी.पी. नगर से सुनालिया चौक तक नगर पालिका निगम की टीम के साथ दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 50 से अधिक दुकानों संचालकों ने अतिक्रमण कर सामान बाहर तक रख रखा था। जिसे हटाया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.