February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* स्वान के मालिक पर कार्यवाही की मांग
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  स्टेटस सिंबल के साथ-साथ आजकल सुरक्षा की दृष्टिकोण से आर्थिक रूप से सक्षम लोगों में स्वान पालने का शौक कुछ ज्यादा ही बना हुआ है। समस्या तब होती है जब शौकीन लोग स्वान को खुला छोड़ देते हैं। बताया जा रहा हैं की खरमोरा क्षेत्र में इसी चक्कर में एक विद्यालयीन छात्र को स्वान के हमले का शिकार हो गई। यह मामला मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष ने स्वान के मालिक पर कार्यवाही करने की मांग की है।
आजकल विदेशी नस्ल वाले महंगे स्वान कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं। कई मामलों में देखने को मिल रहा है कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर जरूर है लेकिन स्वानो से दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हुए हैं। खरमोरा में घटित हुई एक ऐसी ही घटना में विश्राम सिंह पटेल की सुपुत्री को विद्यालय जाने के दौरान स्वान ने जख्मी कर दिया। बालिका के चिल्लाने पर उसके पिता हरकत में आए और उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।
विश्राम सिंह पटेल ने उक्त घटना को लेकर गंभीर आपत्ति जताई और मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। विश्राम सिंह का कहना है कि लोग क्या करते हैं, यह उनका अपना मसला है, लेकिन दूसरों को समस्या ना हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
पालतू मवेशी को रखे जाने के दौरान संबंधित लोगों को कई प्रकार से सावधानी बरतनी होती है, ताकि उनकी वजह से आसपास या रास्ता चलते लोगों को समस्या ना हो। मवेशी के द्वारा किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने की स्थिति में कार्यवाही करने का विधान है। बताया गया है कि आईपीसी की धारा 289 के अंतर्गत पुलिस इस प्रकार के मामलों में स्वान पालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही कर सकती हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.