कोरबा जिला पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही अनवरत जारी







* 01 कथित आरोपी से 760 नग नशीली टेबलेट एवं 06 नग सिरप किया गया जप्त
* 05 प्रकरणों में कुल 77.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त
* शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
* 07 किलोग्राम गांजा रखकर विक्री करने के आरोप में 03 व्यक्तिओं को पकड़ा
* अवैध कबाड़ के खिलाफ कार्यवाही में 65 किलो तांबा एवं 04 किलो पीतल जप्त
* कबाड़ की 09 दुकाने सील
* चोरी के आरोप में 1665 लीटर डीजल जप्त
* साइबर टिप लाइन के आरोपी को कोरबा पुलिस ने पकड़ा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला के द्वारा किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने निर्देश दिया गया, जिस पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की गयी है। उरगा पुलिस के द्वारा एक कथित आरोपी से 760 नग नशीली टेबलेट एवं 06 नग सिरप जब्त कर नार्कोटिक्स अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। कोरबा पुलिस ने अवैध गांजा के सौदागर से 07 किलोग्राम गांजा रखकर बिक्री करने वाले 03 व्यक्तिओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए कुल 1443 लीटर महुआ शराब 235 पाव देशी शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया जाकर कुल 81 प्रकरणों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 व्यक्तियों के विरूद्ध 185 मो.व्ही. एक्ट की कार्यवाही किया गया है।05 प्रकरणों में कुल 77.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त की गयी, इस प्रकरण के तहत कुल 05 लोगों को जेल भेजा गया हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध तरीके से कबाड़ रखकर खरीदी विक्री करने वाले व्यक्तियों को पड़कर उनसे 65 किलो तांबा एवं 4 किलो पीतल को जप्त किया गया। सिविल लाइन रामपुर पुलिस के द्वारा साइबर टिप लाइन (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) अब तरीके से सोशल मीडिया में गलत पोस्ट कमेंट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की गयी। उसके विरुद्ध साइबर टिप लाइन में कुल 12 शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमे कथित आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।





