March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंत्री देवांगन बोले-कांग्रेस का नामों निशान देश से मिट जाएगा:कोरबा में कहा- राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां से कांग्रेस साफ हो जाती है

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की तुलना अंग्रेजों से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश से अंग्रेजों का नामों निशान देश से मिट गया, ठीक उसी तरह कांग्रेस का नामों निशान भी देश से मिट जाएगा।

लखनलाल देवांगन ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी, ठीक उसी तरह न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी से सिमटकर क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हो जाएगी।

राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां से कांग्रेस साफ हो जाती है- लखनलाल

लखनलाल देवांगन ने बताया कि राहुल गांधी पहले भी भारत जोड़ो का यात्रा कर चुके हैं। राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां से कांग्रेस साफ हो जाती है। आने वाले समय में 8 से 10 साल में कांग्रेस नाम के लिए रह जाएगी।

कोरबा में लखनलाल देवांगन राहुल गांधी पर हमला बोला।
कांग्रेस छोटे दल के रूप में काम कर रही

कांग्रेस पहले सबसे बड़े दल के रूप में काम करता था, लेकिन आज के समय में कांग्रेस आज छोटे दल के रूप में काम कर रही है। उनका कहीं अस्तित्व नहीं बचा है। धीरे-धीरे कांग्रेस समाप्त होने वाली है।

कोरबा पहुंचने वाली है न्याय यात्रा

O

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं। रायगढ़ के बाद उनकी यात्रा कोरबा पहुंचने वाली है। इस बीच मंत्री लखनलाल देवांगन का यह बयान राजनीति गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.