कोरबा एएसआई राकेश गुप्ता के घर को चोरों ने बनाया निशाना








* लाखों के चोरी की जताया जा रहा अंदेशा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** जिले में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है, लगातार चोर गिरोह के सदस्य द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। परन्तु अब तो चोर गिरोह के सदस्य ने पुलिस अधिकारी के घर को ही अपना निशाना बनाया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम इस चोरी के मामले को डिटेक्ट करने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के कुसमुंडा थाना में पदस्थ असीस्टेंट सब इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता के घर को ही चोरों ने निशाना बनाया और नकदी रकम और जेवरातों के साथ ही लाखों की चोरी कर ली। वे अपने पूरे परिवार के साथ सीएसईबी काॅलोनी में निवास करते है। बीती रात सब इंस्पेक्टर ड्युटी में थे जबकि पूरा परिवार किसी निजी कार्य हेतु कोरबा अंचल में आया हुआ था। इसी बात का फायदा चोरों ने उठाया और उनके घर पर धावा बोल लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। परिवार जब वापस लौटा तब चोरों के कारनामों का पता चला। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। डाॅग स्काॅड के माध्यम से भी चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। सीविल लाईन पुलिस मामले की जांच कर रही है।





