July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं सुदृढ़ करने हेतु “महतारी वंदन योजना” की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसका क्रियान्वयन जिले में किया जा रहा है। “महतारी वंदन योजना” से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर ड्यूटी निर्धारित किया गया है। कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 07759-468931 है। उक्त हेल्पलाईन नंबर पर प्रातः 10 बजे से सांयकाल 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इस हेतु पर्यवेक्षक सुश्री रोस रीना केरकेट्टा की ड्यूटी निर्धारित की गई है। साथ ही विभागीय समन्वय हेतु नोडल अधिकारी के रूप में गजेंद्र देव सिंह मोबाइल नंबर 7067526100 की नियुक्ति की गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.