March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* 5.57 लाख क्विंटल धान का उठाव अभी शेष
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  सरकार के द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर वर्ष 2024 में 28 लाख क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी किसानों से की गई। 65 उपार्जन केंद्र के स्तर पर इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। अब तक 23 लाख क्विंटल धान का उठाव केदो से कर लिया गया है। शेष मात्रा के लिए अधिकतम एक-दो दिन में ष्ठह्र जारी कर दिए जाएंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कोरबा जिले में किसानों को राहत देने के लिए उपार्जन केंद्रों की संख्या 62 से बढ़कर 65 कर दी गई। इसके साथ इन क्षेत्रों में अपने द्वारा उत्पादित ज्ञान की बिक्री करने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई बताया गया कि इस बार 55244 किसानों ने अपना पंजीकरण नजदीकी सहकारी समिति में कराया था। 69624 हेक्टेयर रकबा में किसानों ने धान की फसल लगाई और अनुकूल मौसम के साथ अच्छा लाभ प्राप्त किया।
1 नवंबर 2023 से शुरू हुई धान खरीदी की प्रक्रिया अंतिम रूप से 31 जनवरी तक होना था। कई वजह से इस मामले में सरकार ने पुनर्विचार किया और 4 फरवरी तक किसानों से धान की खरीदी की गई। कोरबा जिले के लिए जो लक्ष्य निर्धारित था उससे 3 लाख क्विंटल अधिक धान की खरीदी की गई है। जिले में खरीदी की अधिकतम मात्रा का उठाव कर लिया गया है और बाकी के लिए आवश्यक औपचारिकता की जा रही है। उपार्जन की व्यवस्था से जुड़े हुए अधिकारी बताते हैं कि सभी क्षेत्रों की जानकारी उनके पास पहुंच रही है और इसके हिसाब से अगली व्यवस्थाओं को संपादित किया जा रहा है। * 28.68 लाख क्विंटल की हुई खरीदी
कोरबा जिले में सत्र 2023-24 के दौरान कुल 28 लाख 68,000 क्विंटल की धान की खरीदी की गई है। इसके विरुद्ध अब तक 23 लाख 10 हजार 618 क्विंटल धान का उठाव उपार्जन केंद्रों से कर लिया गया है। वर्तमान में 5 लाख 57 हजार 382 क्विंटल धान की मात्रा शेष है जिसके लिए एक-दो दिन में मिलर्स को ष्ठह्र जारी कर दिए जाएंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.