February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*इंडियन ओपन इंटरनेशनल के तृतीय संस्करण की प्रतियोगिता हो रही आयोजित*

*भारत सहित 15 देशों के खिलाड़ी हो रहे शामिल*

*सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के कृष्णा डडसेना सहित राज्य के 6 खिलाड़ी एवं 5 रेफरी कर रहे शिरकत*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ****वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में के डी जाधव इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तृतीय इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 से 11 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में देश विदेश के लगभग 700 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों से 6 खिलाड़ी महासचिव आकाश गुरुदीवान के नेतृत्व में हिस्सा ले रहे जिसमे बालक वर्ग में कृष्णा डडसेना, दुर्गेश पटेल, नील फ्लेंडर तथा बालिका वर्ग में स्वाति राजवाड़े, पिंकी कुशवाहा, दीपांजली खलको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रेफरी के रूप में आकाश गुरुदीवान एवं पूजा पांडेय भाग लेंगे, साथ ही रेफरी डिप्लोमा कोर्स हेतु मयंक डडसेना, सरवर एक्का एवं चंदन टोप्पो शामिल होंगे। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के खिलाड़ियों के साथ साथ इराक ,जॉर्डन, कजाकिस्तान ,तजाकिस्तान, तुर्की , स्विट्जरलैंड उज़्बेकिस्तान, क्रोशिया, इस्टोनिया, सिंगापुर, नेपाल, फिनलैंड,ग्रेट ब्रिटेन सहित 14 देश के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे, निश्चित तौर पर राज्य के खिलाड़ियों को अपने ही देश में विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलकर एवं उनके क्रीड़ा कौशल को देखकर बहुत कुछ सीखने मिलेगा। इन्होंने बताया कि इस अवसर पर किकबाकसिंग खेल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एसोसिएशन (वाको) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राय बेकर (इटली), रिंग रेफरी कमेटी के चेयरमैन यूरी लक्तिको (इस्तोनिया) एवं तातामी कमेटी के चेयरमैन ब्रायन बैक (ग्रेट ब्रिटेन) भारतीय किकबाक्सिंग संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल के साथ विषेश रूप से उपस्थित रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु इंडियन ओपन चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेस्टर के रूप में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय किकबाक्सिंग खिलाड़ी एवं बालीवुड की अभिनेत्री रितिका सिंह उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में खिलाड़ी अपना दांव पेंच दिखाएंगे। उक्त प्रतियोगिता हेतु रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से डिजिटल है, यानी सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग, परिणाम सभी ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्य टीम के सदस्यों को एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, आरती ग्रुप आफ कंपनी के डायरेटर राजीव अग्रवाल,मनीष मण्डल, राजीव मुंदड़ा, एसोसियेशन के फिजियोथेरेपी एडवाइजर डॉ आकाश रजक , जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा,प्रतिभा राय,अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, जुनैद आलम, विकास नामदेव ,रघुनाथ नायक, संतोष निर्मलकर,अमरदीप सिंह,प्रवीण बंजारे, विशाल हियाल,रितेश साहा, शानू मेहराज,प्रभात साहू, अशोक साहू, रमेश साहू, अंकुश लाल यादव, लोकिता चौहान, मो आसिफ, विकास नामदेव, शाहरुख अंसारी, विवेक यादव,कपिल पटेल,शुभम यादव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.