February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट के अधीनस्थ गोदावरी कंपनी के एक वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद से उस क्षेत्र के अन्य वाहनों के चालको में दहशत व्याप्त है। वाहन चालक ने किसी तरह वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में गोदावरी कंपनी मिट्टी निकलने का काम कर रही है। इसके लिए उक्त कार्य हेतु अनेक वाहन लगे हुए है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की अलसुबह लगभग चार बजे एक वाहन चालक अपने वाहन से मिट्टी लेने जा रहा था। इसी दौरान वाहन के अगले हिस्से में आग लग गई। जैसे ही वाहन से धुआं उठता चालक ने देखा तो चालक वाहन से कूद गया और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उसको काबू नहीं पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना खदान में होती आ रही है। जिसका कारण गाड़ियों की खराबी है खराब गाड़ियों से कोयला खदान से मिट्टी निकालने का काम लिया जा रहा है घटना शार्ट सर्किट की वजह से होना बताया जा रहा है। फिलहाल घटना में किसी तरह की जनहानि नही हुई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.