कोरबा जिले के नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया पदभार ग्रहण








* जिले के 20वें पुलिस अधीक्षक बने युवा आईपीएस
* अपराध नियंत्रण के साथ आमजन की मदद उनकी प्राथमिकता में शामिल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ,****जिले के 20वें पुलिस अधीक्षक के तौर पर युवा आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी की पद स्थापना की गई है। आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी मंगलवार की शाम कोरबा पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुष्पगुच्छ से उनका आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद उन्हें सलामी दी गई। जिसके बाद उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। मातहत अधिकारियों से मिलकर उन्होंने कोरबा के भूगौलिक स्थिति के साथ ही पुलिसिंग की जानकारी प्राप्त की।
मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कोरबा में बेसिक पुलिसिंग पर उनका जोर रहेगा। अपराध नियंत्रण के साथ ही आमजन की मदद को प्राथमिकता उनके प्राथमिकता में शामिल रहेगी। उन्होंने शहर के यातायात व्यवस्था के संबंध में कहा कि आने वाले दिनों में वे शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा व जरूरी जानकारी लेंगे। शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था हो और दुर्घटना नियंत्रण रहे इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि गुंडे- बदमाशों पर नकेल कसकर रखी जाएगी, प्रशासन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा।
*2015 बैच के आईपीएस है सिद्धार्थ तिवारी
आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी 2015 बैच के आईपीएस है। वे मूलत: दिल्ली निवासी है। दिल्ली में उन्होंने पत्रकारिता करते हुए समाज सेवा के जज्बे के साथ उन्होंने यूपीएससी के लिए प्रयास करते हुए परीक्षा दी और वर्ष 2015 में आईपीएस बने। उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। पुलिस अधीक्षक के पद पर उनकी पहली पदस्थापना दुर्ग हुई थी। जिसके बाद वे नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक भी रहे। कोरबा से पहले वे मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर के पुलिस अधीक्षक भी रहे हैं।
* ये रहे हैं कोरबा में अब तक के पुलिस अधीक्षक
राजीव श्रीवास्तव (25 मई 1998 से 23 अप्रैल 1999)
राजाबाबू सिंह (23 अप्रैल 1999 से 19 दिसंबर 2000)
एस.आर.पी. कल्लूरी (06 जनवरी 2001 से 04 जनवरी 2003)
पवन देव, आईपीएस (05 जनवरी 2003 से 16 दिसंबर 2003)
एम.एस. तोमर, आईपीएस (16 दिसंबर 2003 से 01 फरवरी 2006)
हिमांशु गुप्ता (01 फरवरी 2006 से 12 अप्रेल 2008)
रतन लाल डांगी (12 अप्रेल 2008 से 31 मई 2011)
पी. सुंदरराज (17 जून 2011 से 20 फरवरी 2013)
बद्रीनारायण मीना (20 फरवरी 2013 से 01 सितंबर 2013)
रतन लाल डांगी (01 सितम्बर 2013 से 03 मार्च 2014)
अमरेश कुमार मिश्रा (03 मार्च 2014 से 31 मई 2016)
डी. श्रवण, आईपीएस (31 मई 2016 से 11 जनवरी 2018)
मयंक श्रीवास्तव (16 जनवरी 2018 से 28 दिसंबर 2018)
जितेंद्र सिंह मीना (28 दिसम्बर 2018 से 24 मार्च 2020)
अभिषेक मीना (25 मार्च 2020 से 02 जुलाई 2021)
भोज राम पटेल (02 जुलाई 2021 से 09 जुलाई 2022)
संतोष सिंह (11 जुलाई 2022 से 1 फरवरी 2023)
उदय किरण, आईपीएस (01 फरवरी 2023 से 11अक्टूबर 2023)
जितेंद्र शुक्ला (14 अक्टूबर 2023 से 4 फरवरी 2023)
सिद्धार्थ तिवारी (5 फरवरी 2023 से अब तक)





