March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने एक बयान जारी कर कहा हैं कि केंद्र सरकार के शहरी क्षेत्र में कम किराए पर गरीब, मजदूर, विद्यार्थियों, व किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए सिटी बसें चलाई जा रही है। जो जिले में कोरोना काल के 2 वर्षों तक सिटी बसें बंद रही 2023 मे चार दर्जन सिटी बसों के स्थान पर दो दर्जन से कम सिटी बसें चलाई जा रही हैं। उसमें प्रमुख मार्ग कटघोरा, कोरबा, चांपा शामिल थे, लेकिन आज दिनांक तक बंद सिटी बसें तो पुनः चालू हुई नहीं लेकिन कोरबा-चांपा चलने वाली चार सिटी बसों को एक निजी बस संचालक सिटी बस के स्थान पर स्वयं का निजी बस कोरबा-चांपा चला रहा है जो गैर कानूनी हैं एयर इससे परिवहन विभाग के टैक्स की चोरी की जा रही है।
श्री सिन्हा ने आरोप लगाते हुए आगे बताया कि सिटी बसों के संचालन से मामूली परिवहन विभाग द्वारा रोड टैक्स लिए जाते हैं तथा बसों पर शासन की ओर से विज्ञापन चष्पा कर मामूली लग रहे टैक्स की भी भरपाई की जाती है, ताकि शहरी क्षेत्र में चल रहे सिटी बसों को नुकसान न हो लेकिन दुर्भाग्य है कि सिटी बस कोरबा-चांपा के लिए सिटी बस बंद कर इस परमिट पर चार निजी बसें चलाई जा रही है। इससे निजी बस संचालक को प्रतिमाह रोड टैक्स के रूप में लाखों रुपए की बचत हो रही है तथा परिवहन विभाग को क्षति उठानी पड़ रही है।
श्री सिन्हा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कोरबा में सिटी बसों का विस्तार कर कोरबा-चांपा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के टाइम पर रात्रि कालीन बस सेवा प्रारंभ की जाए ताकि आम यात्री को सिटी बस का सही लाभ प्राप्त हो सके।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.