March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* वाहन चालकों को सिखाये सुरक्षित यातायात के गुर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने नेत्र परीक्षण कैंप जाकर अपनी आंखो की जांच कराई और वाहन चालकों को आंखों की जांच के लिए जागरूक किया। उन्होंने सेफ ड्राइविंग के लिए सुरक्षा और स्वस्थ्य को जरूरी बताया। सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत वाहन चालको के सेहत की फिक्र करते हुए यातयात पुलिस ने विशेष कार्यक्रम किया। पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उसके बाद उन्हें सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग का पाठ पढ़ाया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता और वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए अंचल की ख्यातिलब्ध संस्थान चश्मा घर और यातायात पुलिस के सयुंक्त प्रयास से टी.पी. नगर चश्मा घर के सामने कैंप लगाकर वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने नेत्र परीक्षण कराकर लोगो को यातायात के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इन दिनों देश भर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 मनाया जा रहा है। यातायात जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोरबा जिला पुलिस द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों व आम नागरिकों के लिए नेत्र परीक्षण आयोजित किया। इसके साथ ही उन्हें सुरक्षित परिवहन के लिए यातायात के नियमो का पाठ पढ़ाया। टी.पी. नगर में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित वाहन चालक और आम जन को यातायात के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर ने सुरक्षित यातायात अंतर्गत नियमों की जानकारी दी गई।
उन्होंने धीमी गति में ड्राइविंग, रॉंग साइड ओवरटेक ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना, कभी भी नशे की हालत में वाहन ना चलाना, आक्रोश या क्रोध के समय वाहन ना चलाना आदि की जानकारी दी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.