February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र  में रेत के अवैध कारोबार की शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिया। पंखा दफाई मुख्य मार्ग पर बैठकर लोगों ने अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने की मांग की। बांकीमोंगरा अंतर्गत पंखा दफाई में चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार स्थानीय पार्षद पदमा साहू के नेतृत्व में लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के नदी, नालों से व्यापक पैमाने पर अवैध उत्खनन कर रेत की चोरी की जा रही है। इसकी शिकायत जिला खनिज विभाग के अधिकारियों से करने के बाद भी कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है। वार्ड पार्षद ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत की गई है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती चक्काजाम जारी रहेगा। चक्काजाम के मद्देनजर पुलिस बल की मौके पर तैनाती रही। चक्काजाम करने वालों को समझाइश देने का प्रयास किया जाता रहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.