March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं कार्यकर्ताओ को एकजुट कर उनमें उर्जा का संचार करने के उद्देश्य से सभी मंडलो में इस तरह के आयोजन किये जा रहे है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे है।
आयोजन में सम्मिलित कार्यकर्ताओ ने एक-दुसरे से आगामी चुनाव के लिये कार्ययोजना और अपने विचार साझा किये। वरिष्ठ सदस्यो ने कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया और अपने अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन किया।
कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा नेता देवेन्द्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, अजय गोंड, शिव चंदेल, संजीव शर्मा सहित समस्त कोसाबाड़ी मंडल कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.