February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* खनिज विभाग ने किया रास्ता बंद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में बसें जिले के छुराकछार बस्ती से लगे अहिरन नदी से अवैध रेत उत्खनन का आरोप ग्रामीणो ने लगाते हुए कहा हैं की इससे जमीन खेती बर्बाद होने की स्थिति में है।
इस स्थिति से अवगत कराने छुराकछार बस्ती के ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व जिले के खनिज विभाग सहित प्रशानिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था जिसमे कहा गया था की एक सप्ताह के अन्दर नदी रेत का उत्खनन बंद नहीं हुआ तो ग्रामीण एकजूट होकर चक्काजाम करने मजबूर हो जाएंगे, ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसके लिये विधि अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाए। चक्काजाम 5 फरवरी 2024 सोमवार को होना था, वहीं चक्काजाम स्थिति निर्मित ना एवं ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा रेत उत्खनन स्थल रास्ते को गड्ढे खोदकर बंद कर दिया।
आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की छुराकछार क्षेत्र सहित कपाटमुड़ा, बलगी डगनियाखर, कुमगरी, सुमेधा, ढ़पढप, कसरेगा, धवईपुर, ढेलवाडीह नदी से भी बेधड़क अवैध रेत उत्खनन हो रहे हैं जहां खनिज विभाग द्वारा उचित कार्यवाही नहीं होने से रेत माफियाओं का हौसले बुलंद हैं। जिनके द्वारा लगातार अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.