February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी दर्लीपाली सुपर थर्मल पावर स्टेशन (2×800 MW), एनएसपीसीएल राउरकेला पीपी-2 एक्पेंशन
प्रोजेक्ट (1×250 MW) का समर्पण किया और साथ ही एनटीपीसी तालचेर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, स्टेज-3 (2×660 MW) का शिलान्यास भी किया। इन सभी परियोजनाओ में कुल रु 28,978 करोड़ का निवेश किया गया है। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित दर्लीपाली एसटीपीएस सुपरज क्रिटीकल टेक्नोलॉजी (अत्यधिक प्रभावी) से युक्त पिट-हैड पावर स्टेशन है और अपने लाभार्थी राज्यों जैसे उड़ीसा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, गुजरात और सिक्किम को कम लागत की विद्युत की आपूर्ति कर रहा है।
स्टील प्लांट को भरोसेमंद विद्युत उपलब्ध कराने के लिये एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी की 250 मेगावॉट परियोजना राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में स्थापित की गई है, जो आर्थिक विकाश को सुनिश्चीत करेगी।
इसके अलावा, एनटीपीसी उड़ीसा के अनुगुल जिले में पुराने टीटीपीएस प्लांट परिषर में तालचेर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, स्टेज-3 का विकास कर रही है, जिसे साल 1995 में उड़ीसा राज्य विद्युत बोर्ड से एनटीपीसी द्वारा अधिकृत कर लिया गया था। देश को 50 साल से अधिक सेवा प्रदान करने के बाद पुराने टीटीपीएस प्लांट को निष्क्रिय कर दिया गया था।
आगामी प्लांट में अत्यधिक प्रभावी अल्ट्रा सुपर क्रिटीकल टेक्नोलॉजी पर आधारित यूनिट्स होंगी और पुराने टीटीपीएस प्लांट की तुलना में इसकी क्षमता तकरीबन तीन गुना होगी। इस परियोजना की 50 फीसदी क्षमता को उड़ीसा राज्य को समर्पित किया गया है, अन्य लाभार्थी राज्य जैसे तमिलनाडु , गुजरात और असम को भी इस पिट-हैड स्टेशन से कम लागत की विद्युत प्राप्त होगी।
इस परियोजना का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल आधुनिक फीचर के साथ किया जा रहा है जैसे प्रभावी
एलेक्ट्रोस्टेटिक, प्रेसीपिटेटर, फ्लूगैस डिसल्फराइजेशन, बायो-मास कोफायरिंग, कोयले के लिये कवर्ड स्टोरेज स्पेस।
ऐसे में यह कोयले की खपत और कार्बन डाई ऑक्साईड उत्सर्जन को कम करने में मददगार होगी।
क्षेत्र में रोजगार के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवसर उत्पन्न करने के साथ-साथ ये परियोजनाए बुनयादी ढांचे के सुधार में भी योगदान देंगी। इन परियोजनाओ के विकाश के साथ परियोजना से जुड़ी सड़क, ड्रेनेज, परिवहन एवं संचार प्रणालियों में सुधार होगा। एनटीपीसी आस-पास के समुदायों में शिक्षा, पेयजल, सेनीटेशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण खेलों आदि में सुधार लाने के लिये काम कर रही है।
एनटीपीसी ने उड़ीसा के सुंदरगढ़ में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भी स्थापित किया है। इस अवसर पर रघुबर दास, माननीय गवर्नर, उड़ीसा, नवीन पटनायक, मुख्यमंत्री, उड़ीसा सरकार,
धर्मेंद्र प्रधान, केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, अजिनी वैष्णव, केन्द्रीय रेलवे, संचार
एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री, बीषेश्वर टुडु, केन्द्रीय जनजातीय मामलों एवं जल शक्ति मंत्री, नीतेश गंगा देब, संसद सदस्य, नौरी नायक, उड़ीसा विधानसभा के सदस्य, गुरदीप सिंह, सीएमडी, एनटीपीसी एवं अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.