February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल ने दिलाई शपथ
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-  पश्चिम क्षेत्र में प्रेस क्लब गेवरा-दीपका में प्रेस क्लब गेवरा-दीपका का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेस क्लब गेवरा-दीपका के नई अध्यक्षा श्रीमती आरती महतो एवं पदाधिकारी सदस्यों को विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा शपथ दिलाई गयी। इसके साथ हीनए भवन के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा विधायक प्रेमचंद पटेल ने की।
इस अवसर पर प्रेमचंद पटेल ने कहा की “पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। पत्रकार वह हिस्सा है जो हमेशा दूसरों के विकास के लिए कार्य करता है। पत्रकार समाज का आईना होते है, जो समाज में व्याप्त समस्या, उपलब्धिया, नई सोच, उभरते प्रतिभा को समाज एवं शासन प्रशासन प्रतिनिधियों को समय-समय पर अवगत कराते रहते है। जिससे निराकरण, नई ऊर्जा से समाज अनुशरण, उभरते प्रतिभा को सहयोग मिलता है हम प्रतिनिधियों को भी अपनी बात रखने में सहयोग मिलता है, कमियों को जानकर उस पर काम करने में सहयोग मिलता है। मैं आशा करता हूँ की गेवरा दीपका क्षेत्र में नया आयाम लिखा जाएगा लोगो काफी मदद मिलेगी।”
इस कार्यक्रम में ज्योतिनंद दुबे, संतोषी दिवान, रघुराज सिंह, तनवीर अहमद, रेशमलाल यादव, अनुरीश तिवारी, दिलीप सिंह, राम कुमार कंवर, प्रेस क्लब बांकी मोंगरा, पाली, कटघोरा, कुसमुण्डा, बरपाली क्षेत्र के पत्रकार के साथ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, श्रमिक नेता, समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.