अयोध्या से पधारे साधु संतों का किया गया श्री सप्तदेव मंदिर में सम्मान








त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में दिनॉक 03 फरवरी 2024 को प्रातः 11.00 बजे के लगभग अयोध्या से पधारे साधु संतों का मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी ने फूल माला, श्रीफल एवं शाल से भव्य स्वागत सत्कार किया जिससे गद्-गद् होकर साधुओं ने उन्हे आर्शीवाद दिया।
मोेदी जी ने 22 जनवरी को अयोध्या में हुए श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में उनसे विस्तृत चर्चा की। साधु संतों ने बताया कि इस अवसर पर एैसा अदभुत दृश्य देखने को मिला उसका वर्णन शब्दों में संभव नही जैसे गुजरात के बडोदरा से 108 फीट लम्बी अगरबत्ती, 21 टन की अष्ट धातु से निर्मित विशाल धण्टा एवं प्रभु श्रीराम जी के अभिषेक हेतु नेपाल के सभी पवित्र नदियों का भेजा गया जल तथा ओर भी अन्य नाना प्रकार के उपहार जिन्हे देखकर आश्चर्य होता है। उन्होने भगवान की नगरी अयोध्या में घटी कुछ आश्चर्यजनक घटना का भी वर्णन भी किया जैसे जामवंत की उपस्थिति, 3 वानरों की उपस्थिति इत्यादि इत्यादि।
साधु संतों के द्वारा बताये गये वर्णन को सुन उपस्थित सभी भक्तों का मन प्रफुुल्लित को उठा और सभी ने बहुत ही आनंद लिया एवं कुछ समय पश्चात साधु संत को विदा करते समय मोदी जी ने उन्हे कृष्णा हुण्डई के सौजन्य से निर्मित प्रभु श्री रामलला के रामरथ के दर्शन कराये एवं उन्हे कम्बल वितरित कर इस ठंड से राहत देने का कार्य किया जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की है।





