July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्टोरेट कार्यालय में 4 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित सभाकक्ष का पूजा-अर्चना व रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया, साथ ही परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी व मां भगवती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर नमन किया।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नवनिर्मित सभाकक्ष परिसर का पूर्ण अवलोकन कर सभी सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम, कुमार निशांत, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.