March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा पर व्यास पीठ की पूजा-अर्चना करने के लिए भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल पहुंचे। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने नगर के मेन मार्केट पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि हमें अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ में आगे बढ़ाना है। अगर हम राम को मानते हैं तो राम की मानना भी चाहिए, क्योंकि भगवान कृष्ण ने पापियों का नाश करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया और राम ने अपने जीवन में मर्यादा का पालन किया। इसलिए भगवान के जीवन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि मनुष्य को संघर्ष के साथ-साथ मर्यादा में भी रहकर कार्य करना चाहिए।
श्री पटेल ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करने की सलाह दी। ग्राम जनों द्वारा शाल, श्रीफल से उनका सम्मान किया गया। उन्होंने भी कथा वाचक का पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ दिलीप पटेल मन्नू राठौर उदय शर्मा गंगाबाई जायसवाल सुरेश विंद्यराज उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.