July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा / सुनालिया चौक में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीचों के बीच लात-घूसे और लाठी-डंडे, पत्थर, कुर्सी चलते हुए देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कोरबा कोतवाली क्षेत्र के सुनारिया ज्वेलर्स के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। दोनों पक्षों के हांथ में जो भी आ रहा है वह उससे एक दूसरे को पीट रहे हैं। फिर चाहे लाठी-डंडे हो या फिर पत्थर व कुर्सी

प्रार्थी से मिली जानकारियां अनुसार वह सुबह के टाइम एसईसीएल क्रिकेट ग्राउण्ड से क्रिकेट खेलकर घर वापस आ रहा था जो सुनालिया चौके में पहुचा था जो सामने से स्कुटी में आ रहे छोटा कट्टा को गलत तरिके से स्कूटी चलाने पर मेरे द्वारा बोला गया कि देखकर चलाओ जो इसी बात को लेकर छोटा कट्टा विवाद करने लगा तथा फोन कर अपने साथियो को बुलाया जो बुलेरो वाहन से साइरन बताजे हुऐ आये तब मैं किनारे हो गया जो बुलेरो वाहन से तीन लोग राहुल पटेल, अमन परवेज व अन्य बोलेरो से उतरे जो सभी एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुऐ जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का तथा पास पडे ईटा पत्थर से मारपीट करने लगे तभी छोटा कट्टा पास के होटल की कुर्सी उठाकर मारा जो मेरे दाहिने आखा के उपर भव में लगा खून निकलने लगा तथा पीठ में कई जगह चोट लगा है दर्द हो रहा है मारपीट गाली गुप्तार करते रमेश साहू, नितेश, अशोक साहू व आस पास के लोग देखे सुने है जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना में कर दिया गया हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.