बजट को संतुलित एवं भारत को विकसित करने वाला बजट बताया: अशोक मोदी ने







त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा के प्रसिद्व व्यवसायी अशोक मोदी ने भारत की वित मंत्री मा0 श्रीमती सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत इस वर्ष 2024- 25 के बजट को भारत का विकसित बजट बताया और कहा कि इस बजट में नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश की इन्फ्रा-स्ट्रक्चर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके क्योंकि किसी भी देश की आर्थिक स्थिति उसके अर्थव्यवस्था पर निर्भर करती है और
अर्थच्यवस्था को बढ़ाने में देश की इन्फ्रा-स्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता होती है, मोदी सरकार ने इस पर पूरा पूरा ध्यान दिया है जैसे 40 हजार से ज्यादा वंदे मातरम ट्रेन बनाना, सैकडो किलोमीटर की सडके बनाना इत्यादि इत्यादि, इसके साथ ही इस बजट में उन्होने गरीबों, युवाओं, महिलाओं एवं किसानों को भी आगे बढ़ाने का प्रावधान रखा है जो अत्यंत ही महत्वपूर्ण विषय है।
मोदी जी ने बताया कि निश्चित ही इस बजट से भारत शीघ्र ही ट्री मिलियन के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा एवं भारत पुनः विश्व गुरू बनेगा तथा भारत में राम राज्य की स्थापना होगी।





