July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

केन्द्रीय युवा मामले और खेल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा  मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने. यु. के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में दंतेवाड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं नन्दलाल यादव को नामित किया गया है।DACYP के एक नामांकित सदस्य के रूप में श्री अविनाश एवं श्री नन्दलाल यादव दंतेवाड़ा जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन, सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे | देर शाम अधिकृत पत्र के माध्यम से दोनों सदस्यों को जानकारी मिली एक दिवस पूर्व कृष्णकांत शिवहरे एवं शम्भू यादव को भी पत्र के माध्यम से नियुक्ति की सुचना मिली थी अब दंतेवाड़ा में कुल 4 सदस्यों को जवाबदारी मिली है | अविनाश मिश्रा ने बताया की युवा लोगों के जीवन में सार्थक योगदान देने और समुदाय में युवा कार्यक्रमों के भविष्य को आकार देने का एक अनूठा अवसर प्रदान हुआ है। अधिक से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवी कार्यक्रमों और अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने तथा नये अवसर प्रदान करने हेतु प्रयासरत रहूँगा,इस हेतु में भारत सरकार तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को धन्यवाद् ज्ञापित करता हु | इसी तरह नन्दलाल यादव ने भी आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.