March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रोटरी इंटरनेशनल एक अंतराष्ट्रीय संस्था है जो समाज सेवा,मित्रता एवं वैश्विक सद्भाव पर विगत 117 वर्षों से 200 से अधिक देशों में कार्य कर रही है।
रोटरी क्लब कोरबा द्वारा *हमर गांव हमर छत्तीसगढ़* के नाम से एक मेले का आयोजन किया जा रहा।
इस मेले का प्रमुख उद्देश्य लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से परिचय कराना है, साथ ही इस मेले में विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं व्यापारिक स्टाल रहेंगे। दिनांक 9,10 एवम् 11 फरवरी को घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में ” *हमर गांव हमर छत्तीसगढ”* के रूप में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता, स्वादिष्ट व्यंजन गांव की संस्कृति का एक सुंदर आकर्षक कार्यक्रम होगा। जिले से सभी जनता से अपील के आप इस मेला में तीनों दिन अपने परिवार बच्चो और दोस्तो के साथ अवश्य पधारे।
उपरोक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी पारस जैन ने दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.