March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


कोरबा जिले में वन विभाग की जमीन पर अवैध खुदाई के मामले में वन विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा हैं। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ग्राम दनिया के पास वन विभाग ने एक व्यक्ति को पकड़ा है, जो जंगल में बड़े पैमाने पर मिट्टी खोदकर ईंट का निर्माण करा रहा था। विभाग ने ईंट को जब्त कर लिया है। अवैध खुदाई के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उस पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
वनमंडल में होने वाले गैर कानूनी कार्यों को लेकर विभाग सतर्क है। इसकी निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को कहा गया है कि वे जंगल में होने वाले अवैध खनन पर नजर रखें। मुनगाडीह वन परिक्षेत्र में ग्राम दमिया के जंगल में मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। अवैध खनन पाए जाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.