कोरबा-छुरीकला मार्ग पर 2 ट्रक की हुई टक्कर-चालक हुए चोटिल
1 min read




* अस्पताल में किया गया भर्ती
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-कटघोरा मार्ग के छुरीकला के पास अलग-अलग दिशा से आ रहे दो भारी वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी। इस दौरान दोनों वाहन चालक को चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 112 सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया। घटना को लेकर असली वजह क्या रही, इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।


