March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले में शासकीय सेवाओं में विशिष्ट कार्य करते हुए विभागीय सफलता और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस कड़ी में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उप निरीक्षक प्रेमचन्द साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू जिले में अपनी पदस्थापना के बाद शहर के महत्वपूर्ण पुलिस चौकी सीएसईबी के बाद अब मानिकपुर चौकी के प्रभारी है। वे एक ओर एक्टिव पुलिसिंग तो दूसरी ओर सोशल पुलिसिंग के लिए जाने जाते है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.