February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 


*

कोतवाली पुलिस ने अंतिम संस्कार कर निभाया फर्ज

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले की कोतवाली पुलिस ने एक वृद्ध का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की है। इतवारी बाज़ार में लावारिस हालत में एक लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग के शव की सूचना कोतवाली पुलिस को प्राप्त होने के बाद उसकी जांच उपरान्त इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, लेकिन परिजनों ने वृद्ध के शव को लेने से इंकार कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने बेटे का फर्ज निभाया और उनका अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे कोतवाली थाना में सत्या जायसवाल पिता दयाशंकर जायसवाल ने लिखित सूचना दर्ज कराई की इतवारी बाज़ार के पास एक वृद्ध की लावारिस हालत में शव पड़ा हुआ है। सूचना पश्चात कोतवाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को को मामले की जानकारी दी तथा उनके निर्देश पर मौके पर पहुंचकर इतवारी बाज़ार में पड़े लावारिश वृद्ध जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव की शिनाख्ती की तो जानकारी मिली कि वृद्ध इमलीडुग्गु का निवासी है। जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। आसपास के पड़ोसियों से जानकारी ली गई तो उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया।
पुलिस द्वारा जब परिजनों को वृद्ध की मौत की जानकारी दी गई तो उन्होंने शव को लेने से इंकार कर दिया। जिसके पश्चात कोतवाली थाना प्रभारी अपने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का जिला अस्पताल में पोस्टमाटम पश्चात शव का अंतिम संस्कार कर बेटे का फर्ज अदा किया। कोतवाली पुलिस द्वारा किये गए इस नेक कार्य की नगर में खूब प्रशसा की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.