March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* तिरंगे झंडे, चॉकलेट और मिठाई बांट कर दी बधाई
* कोतवाली थाना परिसर में सेल्फी प्वाइंट रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सिटी कोतवाली परिसर में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सीएसपी भूषण एक्का और थाना प्रभारी अभिनव कांत ने नन्हे-मुन्ने स्कूली छात्रों के साथ ध्वजारोहण किया और फिर राष्ट्रगान का वाचन किया गया। इस दौरान थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्कूली छात्रों के मध्य तिरंगे झंडे का वितरण भी किया गया।
कोतवाली थाना परिसर छात्रों के जयकारे से गूंज उठा थाना प्राथमिक शाला स्कूल के बच्चे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोतवाली थाना परिसर ध्वजारोहण करने पहुंचे जहां पुलिस कर्मियों ने बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर भारत माता के जयकारे लगाए, सीएसपी भूषण एक्का और कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बच्चों को तिरंगा झंडा, मिठाई और चॉकलेट बांटी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.