February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के सुभाष चौक में स्थित न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के कार्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा शहर अध्यक्ष समीर गुप्ता शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों में माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गयी। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के आलोक यादव, कमलेश तिवारी, अजय अग्रवाल, देवराज सिंह, सहित न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप गुप्ता, सत्येंद्र वर्मा, पंकज धर दिवान, राहुल अग्रहरि, आशीष गुप्ता, अमित, जावेद, राहुल साहू, रोहित, सोनू श्रीवास, अनवर, उमेश गुप्ता, अश्वनी शुक्ला, तिलक, अभिषेक आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.