September 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// बांकी मोगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांकी मोगरा मंडल के शक्ति केंद्र गेवरा बस्ती स्थित बूथ क्रमांक 156 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जयंती कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके राष्ट्रसेवा, अंत्योदय तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के विचारों को स्मरण किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से पूरा वातावरण श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

 

 

कार्यक्रम में कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौड़, बांकी मोगरा मंडल महामंत्री सुनीता पाटले, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रामेश्वर सोनी, राजेश पटेल, सालिक राम दूबे, रितेश, नागेंद्र, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि साहू, वार्ड पार्षद श्रवण यादव, हरि यादव, कुन्नू एवं माधुरी कैवर्त सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.