गेवरा बस्ती बूथ क्रमांक 156 में श्रद्धा से मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय जयंती



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// बांकी मोगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांकी मोगरा मंडल के शक्ति केंद्र गेवरा बस्ती स्थित बूथ क्रमांक 156 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सहभागिता से वातावरण श्रद्धा एवं राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत रहा।







