July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुकवा वन परिसर के कक्ष क्रमांक पी-255 में वन विभाग की जमीन पर मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे एक जेसीबी को वन विभाग ने जब्त कर भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार जडगा रेंजर उत्तम मिश्रा को मुखबिर सूचना मिली कि उनके रेंज अंतर्गत मुकुवा वन परिसर के कक्ष क्रमांक पी-255 में अतिक्रमण करने की नीयत से एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी से मिट्टी की खोदाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए रेंजर श्री मिश्रा ने अपने टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। टीम मौके पर पहुंची तो वहां जेसीबी मिट्टी के अवैध उत्खनन में लगा हुआ मिला। जब ड्राइवर से टीम द्वारा पूछताछ कर उससे उत्खनन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह उसे पेश करने में असफल रहा। जिस पर वन विभाग की टीम ने जेसीबी को जब्त कर वन परिसर ले आई।
वन विभाग द्वारा जेसीबी मशीन के मालिक व चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की है। रेंजर उत्तम मिश्रा ने बताया कि जेसीबी को राजसात भी किया जा सकता है। जेसीबी मालिक निवासी अंबिकापुर से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.