February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर बोईदा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर गांव के खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
आचार्य पंडित सरयू प्रसाद तिवारी के द्वारा विशेष पूजा-अर्चना व हवन किया गया, तत्पश्चात खीर, पूड़ी, चना प्रसाद का वितरण किया गया। इसी तरह अटल चौक, सिरली में भी खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे लेकर सुबह से ग्राम के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला, ग्राम बोईदा की सभी गलियों, घरों व मंदिरों को भगवा रंग के तोरण, गुब्बारे, झालरों से सजाया गया, युवाओं के द्वारा जय श्रीराम के जयकारे के साथ रैली निकाली गई, चौक-चौराहों में आयोजन कर खुशियां मनाई गई, इस मौके पर महिलाओं के द्वारा घरों के सामने रंगोली बनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, मन्नू राठौर, राजकुमार मरावी, बुधवारु कैवर्त, दुर्गेश मरावी, कमलेश्वर कैवर्त, हरिओम चौबे, विकास जायसवाल, तारकेश्वर कैवर्त, महेश्वर कैवर्त, यशंवत साहू, हिमांशु डिक्सेना, आकाश नायक, भूपेंद्र चौबे, देवीराम पटेल, लीलाधर पटेल, भोलू पटेल, बंटी, शिव कैवर्त, अमन श्रीवास, विरेन्द्र मरावी, हरीश चौबे, हेमंत मरावी, पंकज महंत, शेखर पटेल, शिव पटेल, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.