March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा***  छ.ग. राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड रायपुर द्वारा “पशु कल्याण पखवाड़ा” कार्यक्रम प्रत्येक जिले के सभी विकासखंडो में चलाये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में 18 जनवरी को जिले के बालको क्षेत्र में भी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको के छात्राओं द्वारा नगर में फेरी के माध्यम से हुई। जिसमें मुख्य तौर पर छात्राओं ने गौमाता के विषय पर स्लोगन नारे प्रस्तुत किये। तदुपरांत स्कूल प्रांगड़ में मां सरस्वती की पूजन वंदन के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। पशु क्रूरता निवारण, पॉलीथीन के दुष्प्रभाव एवं देसी गौमाता आदि विषय पर व्याख्यान अतिथियों द्वारा दिये गये। साथ ही स्कूल प्रबंधन को सृष्टि की संरक्षक गौमाता संबंधित पुस्तकें भी भेट स्वरुप दी गयीं।
उक्त कार्यक्रम के साथ ही कैम्प का भी आयोजन भी हो रहा हैं, जिसमें डॉक्टर की टीम ने एंटी रेबीज के टीके 20 श्वानों को लगाये, एवं 3 गौवंशों के उपचार किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रजनीश देवांगन सुपुत्र लखन लाल देवांगन वाणिज्य उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री, विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश अग्रवाल विभाग प्रमुख गौ सेवा गतिविधि, सुमेर डालमिया अध्यक्ष चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स, प्राचार्य डॉ. निरूपमा तिवारी, वार्ड 39 पार्षद लुकेश्वर चौहान, लालिमा जायसवाल, जिला संयोजक गौ सेवा गतिविधि एवं पशुधन विकास कोरबा के उप संचालक डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. हितेंद्र सोनी, डॉ. सोहम गुर्जर एवं अन्य सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.