कोरबा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ का नववर्ष मिलन समारोह हुआ आयोजित




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला कोरबा की 18 जनवरी को संध्या 6:00 बजे पुरातत्व संग्रहालय घंटाघर कोरबा में अध्यक्ष आर.के. शर्मा की अध्यक्षता में नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी पेंशनर्स साथियों ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर नववर्ष की ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किये गए।
नव वर्ष मिलन समारोह में विशेष रूप से अध्यक्ष आर.के. शर्मा, प्रवक्ता प्यारेलाल चौधरी, संयुक्त मोर्चा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के जे.पी. खरे, जे.पी. श्रीवास्तव, के.आर. टंडन, प्यारेलाल चौहान, प्रदीप जायसवाल, एस.एस. तोमर, एन.के. नामदेव, अजय पांडे, आर.एस. चंदेल, एस.के. बिस्वास, जे.ऐस. पोरते, एन.पी. शुक्ला, जी.पी. प्रजापति, सी.पी. साहू, पी.आर. लहरे, सीताराम कंवर, दीपचंद श्रीवास आदि शामिल हुए।


